ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20241023 101608 55 बीकानेर शहर में नृसिंह चतुर्दशी मेलों को लेकर विधायक व्यास ने लिखा पत्र Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

नरसिंह महोत्सव के दौरान सड़क निर्माण, पेंच वर्क, विद्युत आपूर्ति और साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान
विधायक व्यास ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र
Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नृसिंह चतुर्दशी (11 मई) के अवसर पर शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित मेलों के मद्देनजर सड़क निर्माण, पेचवर्क, साफ-सफाई तथा विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र प्रेषित किया है।


शहरी क्षेत्र के लखोटिया चौक, डागा चौक, दुजारी गली, मनावतों का चौक, दम्माणी चौक, नत्थूसर गेट तथा सीताराम गेट के अंदर स्थित स्वामी मोहल्ला में नृसिंह महोत्सव के मद्देनजर प्रभावी व्यवस्था रखने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि नृसिंह महोत्सव बीकानेर में बड़े धूमधाम के साथ बनाया जाता है। इस दौरान शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मेलों के दौरान बड़ी संख्या में आमजन की आवाजाही रहता हैं। इस दौरान आमजन को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए मेले से पूर्व ही सभी व्यवस्थाओं को माकूल कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि निगम द्वारा इन स्थानों पर पूर्व में ही आवश्यकता अनुसार सड़क निर्माण तथा पेचवर्क संबंधित कार्य मेले के दिन से पूर्व ही समाप्त कर लें। उल्लेखनीय है कि 11 मई को विभिन्न स्थानों पर नृसिंह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।


Share This News