ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 17 पीबीएम अस्पताल के चर्म रोग विभाग भवन में लगी आग, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के नामचीन पीबीएम हॉस्पिटल के चर्म रोग विभाग में गुरुवार सुबह अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पास ही स्थित सुपर स्पेशलिटी सेंटर से सटे स्किन डिपार्टमेंट में आग लगी है। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया के कमरे में से धुआं आता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के कमरों से भी धुआं निकला।

img 20250417 1119315800400253375382324 पीबीएम अस्पताल के चर्म रोग विभाग भवन में लगी आग, मचा हड़कंप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

आग बढ़ती इससे पहले ही रोगियों को वहां से हटा दिया गया था। आग के कारण कुछ सामान भी जल गया है। एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग फर्नीचर तक नहीं पहुंची। आग सुबह लगी तो समय रहते, इस पर काबू पा लिया गया।  इसी विभाग के पास आंखों का अस्पताल है। जहां पहली मंजिल पर बड़ी संख्या में रोगी भर्ती भी रहते हैं। आग का धुआं देखने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर कांच के शीशे तोड़ने शुरू किए तो ताकि धुआं बाहर निकल सके।


Share This News