ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20250416 WA0009 बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने किया पशुपालन और देवस्थान विभाग मंत्री का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पशुपालन, गोपालन तथा देवस्थान मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय में उद्यमियों, गौशाला संचालकों और उद्योग मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संवाद किया।

गोपालन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गौशालाओं को अनुदान राशि समय पर उपलब्ध करवाने को कृत संकल्पित है। इसमें आने वाली व्यवहारिक बाधाओं को दूर किया जाएगा। उन्होंने देवस्थान विभाग द्वारा मंदिरों में करवाए जाने वाले कार्यों, और नवाचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों और उद्यमियों के उत्थान के लिए सतत कार्य कर रही है। राइजिंग राजस्थान समिट के माध्यम से प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को तलाशा गया है।
इस दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी के नेतृत्व में मंत्री श्री कुमावत का साफा, शॉल और स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया गया। राठी ने व्यापार मंडल की गतिविधियों और भावी कार्ययोजना के बारे में बताया।

इस दौरान बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव संजय जैन सांड , जैन महासभा अध्यक्ष विनोद बाफना, विजय बाफना, बाबू लाल मोहता, ओम करनानी और कमल बोथरा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


Share This News