Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन किया भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में विधायक सिद्धि कुमारी की उपस्थिति में भाजपा नेताओं ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब को नमन किया दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा बाबा साहेब आंबेडकर सभी के लिए वे आदर्श थे हमें बाबा साहेब अंबेडकर के विचार धारा और सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा भीमराव अंबेडकर हमारे देश के संविधान निर्माता थे सभी को उनके सिद्धांत पर चलकर उनके सपनो को साकार करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर , जिला महामंत्री मोहन सुराणा ,श्याम चौधरी मुमताज अली भाटी, कार्यक्रम संयोजक विजय उपाध्याय, सहसंयोजक जगदीश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, देव स्वरूप सिंह, मुकेश सैनी, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, घनश्याम लोहिया, संगीलाल गहलोत, चंद्र मोहन, जोशी, सुषमा बिस्सा, राजाराम सीगड़, अमरचंद, भारती अरोड़ा, उपासना जैन, पूनम चंद पूनिया, कमल सेन राहुल पारीक, चतर सिंह चौहान उपस्थित रहे।
अंबेडकर जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान।
आज बीकानेर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ की अगुवाई भाजपा नेताओं ने अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया आज सुबह भाजपा कार्यकताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व अंबेडकर सर्किल पर स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें बाबा साहेब की मूर्ति की सफाई की ओर पूरे प्रांगण को स्वच्छ जल से धोकर साफ किया।
इस सफाई अभियान में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर , जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक विजय उपाध्याय, राजाराम सीगड़, जितेंद्र गहलोत, घनश्याम लोहिया, जितेंद्र राजवी, मंडल अध्यक्ष देव रूप सिंह, प्रकाश मेघवाल, सुनीता हटीला, मदन सियाग भारती अरोड़ा, भानु आनंद, चंद्र मोहन जोशी, संगीलाल गहलोत, पूनमचंद पूनिया, जेठमल नाहटा उपस्थित रहे।