ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20250413 WA0018 scaled बीकानेर : 100 से अधिक महिलाओं को मिला नारी शक्ति गौरव अवार्ड, प्रोत्साहन से खिले चेहरे Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। महिलाओं का सम्मान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना समाज का दायित्व है। यह बात रविवार को कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित नारी शक्ति गौरव अवार्ड समारोह के दौरान अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी द्वारा कही गई। अध्यक्ष भाटी ने कहा कि शास्त्रों में बताया गया है ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता जहाँ स्त्रियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं और जहाँ स्त्रियों की पूजा नही होती है, उनका सम्मान नहीं होता है वहां किये गये समस्त अच्छे कर्म निष्फल हो जाते हैं।

प्रत्येक महिला में त्याग, समर्पण व सेवा का गुण विद्यमान होता है, आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है। सोसायटी के संरक्षक राजकुमार किराड़ू ने कहा कि महिलाओं के उत्थान हेतु संस्थान द्वारा निरन्तर अभियान, योजनाएं फलीभूत की जाती रही है। महिलाओं को रोजगार व हुनर मिले इसके लिए सदैव प्रयास किए गए हैं। विशेष रूप से अभियान चलाकर बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 18 से अधिक केन्द्र बना कर उनमें सिलाई प्रशिक्षण के शिविर लगाए गए।

केवल सिलाई सिखाना ही नहीं बल्कि सिलाई प्रशिक्षण के बाद रोजगार भी मिले इसके लिए कपड़े के थैलों, बिस्तर-रजाई कवर, गाउन सहित अनेक प्रकार की सिलाई के ऑर्डर भी दिलवाए गए। कुछ समय पहले कपड़े के लगभग 50 हजार से अधिक थैले महिलाओं को कच्चा माल देकर तथा मेहनताना देकर बनवाए गए और जन-जन को नि:शुल्क वितरित किए गए।

गणगौर, फाग व अन्य सांस्कृतिक आयोजनों पर महिलाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन करना भी संस्था के उद्देश्यों में निहित है। आयोजन से जुड़े सुशीर सिंह भाटी ने बताया कि जस्सूसर गेट स्थित पुष्करणा भवन में आयोजित समारोह में महिला सशक्तिकरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, कानून एवं प्रशासन, वन्य जीव संरक्षण, पर्यावरण, राजनीति तथा अन्य सामाजिक सेवाओं से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को नारी शक्ति गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह को मुख्य अतिथि भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ व समाजसेविका आशा नैनवाल ने भी सम्बोधित किया। बेजुबान वेलफेयर की आरती गहलोत ने जीव दया का संदेश दिया। मुरली गहलोत ने बताया कि मुरली पंवार, आसिफ, आरती गहलोत ने अतिथियों का स्वागत किया तथा हेमन्त परिहार, शारदा नायक व सपना तंवर ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में बाला स्वामी, मीनू मोदी, पिंकी आचार्य, खुश्बू सांखला, आशा, प्रियंका, कंचन, गौरीशंकर भाटी, जय पारीक, रोहन मोदी की सक्रिय सहभागिता रही। रजनीश जोशी व सुशीर सिंह भाटी ने अतिथियों का अभिनंदन किया तथा विनय हर्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाओं के रूप में श्री करणी समर्थ सेवा समिति, लव ओवर कैफे, बेजुबान वेलफेयर, अलाइंस इंस्टीट्यूट एवं वीर सामाजिक कार्य समिति शामिल रहीं।


Share This News