ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 129 बीकानेर : आयकर विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख की ठगी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर सदर थाना पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी दिलवाने के नाम पर 21 लाख की ठगी करने वाले को गिरफ्तार कर उससे लाखों रूपये की वसूली की है।

थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार रामपुरा बस्ती निवासी राजेश कुमार सिंह से यह ठगी की गई है। पुलिस टीम ने सिरसा निवासी जसकरण सिंह को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने इनकम टैक्स विभाग में नौकरी की एवज में 21 लाख रूपये अपने खाते में डलवा लिए। जिसके बाद परिवादी को फर्जी नियुक्ति पत्र, आईडी कार्ड जारी कर दिए। साथ ही दिल्ली स्थित एक कार्यालय को विभाग का ऑफिस बताकर वहां ट्रेनिंग भी करवाने की बात सामने आई है।

जसकरण सिंह ने अन्य दो साथियों केसाथ मिलकर राजेश कुमार सिंह का मेडिकल भी करवाया। पुलिस ने परिवादी की शिकायत पर जांच पड़ताल की तो सभी दस्तावेज फर्जी निकले। पुलिस ने आज जसकरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। जिनकी तलाश की जा रही है।।परिवादी ने एक माह पहले इसको लेकर सदर थाने में परिवाद दिया था।


Share This News