ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 11 बीकानेर : महिला गिरफ्तार, 5 किलो डोडा पोस्त जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की पुलिस ने छापेमारी कर पांच किलो से अधिक डोडा पोस्त बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।खाजूवाला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में की गई है। जिसके चलते मुखबिर से सूचना मिली थी कि 11 केवाईडी बी निवासी समशेर सिंह के घर में नशे का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने समशेर के घर रेड मारी। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर के पीछे बने पशु बाड़े में पानी की टंकी में बने एक अंडरग्राउंड चेंबर से भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके अलावा, पीसा हुआ पोस्त, नशे की तौल और पैकिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सी, थैलियां भी जब्त की गईं।

पुलिस के अनुसार, समशेर सिंह पहले से ही जेल में है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। समशेर की अनुपस्थिति में उसकी पत्नी भोला बाई इस अवैध धंधे को चला रही थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से नशे की बिक्री से प्राप्त 2,08,660 रुपए भी बरामद किए हैं।  

समशेर सिंह का पूरा परिवार पहले से ही नशे और अवैध शराब के मामलों में संलिप्त रहा है। उसके पिता, भाई और भाई की पत्नी के खिलाफ भी हथकड़ शराब के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे गिरोह पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।


Share This News