ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250318 102325 अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज धरती के लिए रवाना होंगे, इस दिन पहुंचेंगे Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इंतजार की घड़ियां समाप्त। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर आज धरती पर लौटने के लिए रवाना होंगे। दोनों नौ महीने से अधिक समय से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए हैं। दोनों एस्ट्रोनॉट्स की वापसी के बाद अंतरिक्ष में नौ महीने की यात्रा खत्म होगी। सुनीता विलियम्स, विल्मोर निक हेग, दो अन्य क्रू-9 सदस्यों के साथ स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर धरती की तरफ लौट रहे हैं। नासा के अनुसार यह रहेगा समय

18 मार्च सुबह 8:15 बजे- हैच क्लोज (यान का ढक्कन बंद किया जाएगा)

18 मार्च सुबह 10:35 बजे- अनडॉकिंग (आईएसएस से यान का अलग होना)

19 मार्च सुबह 2:41 बजे- डीऑर्बिट बर्न (वायुमंडल में यान का प्रवेश)

19 मार्च सुबह 3:27 बजे- स्प्लैशडाउन (समुद्र में यान की लैंडिंग)

19 मार्च सुबह 5:00 बजे- पृथ्वी पर वापसी के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस।

सुनीता विलियम्स और विल्मोर 5 जून 2024 को धरती से गए थे, जिनका आईएसएस पर रुकने का प्लान थोड़े समय के लिए ही था। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही इंजीनियरों ने स्टारलाइनर में हीलियम लीक और प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी का पता लगाया, जिससे यह वापसी के लिए यान अनसेफ हो गया।


Share This News