ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 10 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा व विधायक व्यास होली के राम राम पर लोगों से मिले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। दिनभर चला राम-राम का दौर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा से शनिवार को उनके आवास पर जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अनेक लोगों ने मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी। विधायक सेवा केंद्र पर जेठानंद व्यास, भंवर पुरोहित रामकुमार व्यास सहित अन्य लोग विधायक से मिले। विधायक ने अनेक समस्याएं भी सुनी।

img 20250315 wa00142278763614252912239 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा व विधायक व्यास होली के राम राम पर लोगों से मिले Rajasthan News Portal राजस्थान
img 20250315 1944238299819435416967817 खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा व विधायक व्यास होली के राम राम पर लोगों से मिले Rajasthan News Portal राजस्थान

होली के अवसर पर मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला त्यौहार है। यह हमारी समृद्ध परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीकानेर की होली देश भर में विशेष पहचान रखती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली की परम्पराओं का बेहतर निर्वहन होता है। उन्होंने सभी का राम-राम कर अभिवादन किया और मुंह मीठा करवा शुभकामनाएं दी।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई की और इनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के बजट और मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में की गई घोषणाओं में बीकानेर को कई सौगातें मिली हैं। इससे आमजन में प्रसन्नता का माहौल है।

श्री गोदारा ने कहा कि बीकानेर के विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। आने वाले वर्षों में शहरी क्षेत्र से जुड़ी आधारभूत के विकास के साथ यहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।


Share This News