ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241023 101608 64 उदयपुर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

img 20250316 1003102328346731991971509 उदयपुर महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। पूर्व मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया है। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था।

अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ राजवंश के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जो राजस्थान के कई ऐतिहासिक होटलों का संचालन करता है। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे।

अरविंद सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय काम भी किया।


Share This News