ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 50 हुक्काबार पर कार्रवाई : 10 हुक्के, शराब की बोतलें बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

rajasathana a4615235b0f0c35c9c0580373c74d93d3345272453979931742 हुक्काबार पर कार्रवाई : 10 हुक्के, शराब की बोतलें बरामद Rajasthan News Portal राजस्थान
Social media

Thar पोस्ट न्यूज।  राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला स्पेशल टीम और सूरजपोल थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दुर्गा नर्सरी रोड स्थित ‘द क्रिस्टल कैफे एंड रेस्टोरेंट’ पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से 10 हुक्के, 9 बियर और 2 शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने कैफे के संचालक विकास साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सूरजपोल थानाधिकारी रतन सिंह चौहान के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘द क्रिस्टल कैफे एंड रेस्टोरेंट’ में अवैध रूप से हुक्का सर्व किया जा रहा है। जब पुलिस टीम ने वहां छापा मारा, तो कई युवक बड़े स्क्रीन पर भारत और न्यूजीलैंड के क्रिकेट मैच का आनंद लेते हुए हुक्का और शराब का सेवन कर रहे थे। मौके पर अवैध हुक्का बार संचालित किया जा रहा था, जिसे पुलिस ने तत्काल बंद कर दिया।

पुलिस ने बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की। पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशों पर शहर में अवैध हुक्का बारों पर सख्ती से नजर रखी जा रही है। हाल के दिनों में पुलिस कई अन्य कैफे और रेस्टोरेंट्स पर भी छापेमारी कर चुकी है, जहां बिना अनुमति के हुक्का परोसा जा रहा था।

बढ़ते हुक्का बार और नशे की संस्कृति को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। शहर के कई कैफे बिना लाइसेंस के हुक्का सर्व कर रहे हैं, जिससे युवा नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी स्थान पर अवैध हुक्का बार या नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध हुक्का बार संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी


Share This News