ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20250306 200820 श्रीराज रतन बिहारी जी मंदिर में फागोत्सव, देवीकुंड सागर में नंदोत्सव Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पुष्टिमार्गीय मंदिर श्री राज रतन बिहारी जी मंदिर में गुरुवार की शाम वज्रांग बाबा के सानिध्य में फाग उत्सव कार्यक्रम मनाया गया, जिसमें सभी वैष्णव जनों आनंद लिया।

img 20250306 wa00393785713090273906370 श्रीराज रतन बिहारी जी मंदिर में फागोत्सव, देवीकुंड सागर में नंदोत्सव Rajasthan News Portal धर्म

इस अवसर पर मंदिर के मुखिया कृष्ण मुरारी शर्मा, दिपक शर्मा और व्यवस्थापक ए.एस.पी सत्यनारायण सारस्वत, उमा पुरोहित, अनिल पाहुजा, शांति देवी चौहान, सतीश खत्री, रामकिशोर यादव, राजकुमार भाटिया, सतीश कुमार गहलोत, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, जगदीश टाक, रामकिशन महाराज उपाध्याय और भगवान ने अपना सहयोग दिया। फूलों की होली फाग उत्सव कार्यक्रम में गीत संगीत का गायन अक्षय मारू मंडली द्वारा किया गया।

श्रीमद् भागवत कथा में नंद उत्सव पर माहौल कृष्णमय

बीकानेर । देवीकुंड सागर के कल्ला कोठी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा मेंश्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन धूमधाम से नंद उत्सव मनाया गया। कृष्ण अवतार होते ही महिलाएं खुशी से झूम उठीं और पूरा माहौल कृष्णमय हो गया।

करपात्री स्वामी निरंजन देव तीर्थ कीर्ति प्रन्यास,राम लक्ष्मण भजनाश्रम के अधिष्ठाता दंडी स्वामी श्रीधरानंद जी सरस्वती ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्म के साथ कथा स्थल में नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की नंदलाल प्रगट भये आजु बिरज में लड्डुवा बंटे सरीखे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूम झूमकर नाचने पर मजबूर कर दिया।

महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण इस धरती पर धर्म की रक्षा के लिए आए थे। अधर्म की नीति का समाप्त करने के लिए भगवान खुद ही पृथ्वी पर आते हैं। उन्होंने कहा कि अनीति, अत्याचार, पाप, अनाचार और षडयंत्र कभी सफल नहीं होते हैं। यह क्षणिक होते हैं। लेकिन सद्चार, परोपकार, सद्कर्म, न्याय और नीति हमेशा स्थाई होते हैं। इंसान का जीवन इन्हीं आचारणों के करीब होना चाहिए। कृष्ण हिन्दू धर्म में विष्णु के अवतार हैं। सनातन धर्म के अनुसार भगवान विष्णु सर्वोपरी पवित्र और समस्त मनुष्यों को भोग तथा मोक्ष प्रदान करने वाले प्रमुख देवता हैं। जब-जब इस पृथ्वी पर असुर एवं राक्षसों के पापों का आतंक व्याप्त होता है तब-तब भगवान विष्णु किसी किसी रूप में अवतरित होकर पृथ्वी के भार को कम करते हैं।

कैलाश आचार्य ने बताया रासलीला में तीसरे दिन कालिया नाग के फन पर कृष्ण के नृत्य की लीला को देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के रामलीला प्रांगण में आयोजित रासलीला के तीसरे दिन कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का मंचन किया गया। वृन्दावन से आए कलाकारों ने शानदार लीला का मंचन कर लीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Share This News