Thar पोस्ट न्यूज। त्योहारी सीजन में कर्मचारियों को लगातार चार दिन की छुट्टी मिलने वाली है। यह छुट्टी 13 मार्च (गुरुवार) को होलिका दहन, 14 मार्च (शुक्रवार) को धुलंडी, 15 मार्च (शनिवार) और 16 मार्च (रविवार) के साप्ताहिक अवकाश के कारण मिलेगी। इन छुट्टियों का सीधा असर पर्यटन, बाजार और होली उत्सवों पर देखने को मिलेगा।

छुट्टियां रहने से होली के त्योहारी सीजन में बाजारों में सकारात्मक असर दिखने की उम्मीद है। रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाई, गुजिया, ड्राई फ्रूट्स और नए कपड़ों की खरीदारी में उछाल आने की संभावना है। इसके अलावा चालू माह में भी छुट्टियां अधिक है।

इस माह करीब चौदह दिन की छुट्टियां रहेंगी। सरकारी कार्यालय अधिकतर समय बंद रहेंगे।  त्योहारों का आनंद लेकर अपनी छुट्टियों का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

आने वाले दिनों में
8-मार्च शनिवार
9-मार्च रविवार
13-मार्च होली
14-मार्च धूलंडी
15-शनिवार
16-रविवार
22-शनिवार
23-रविवार
28-जमातुलविदा एच्छिक
29-शनिवार
30-चेटीचंड व रविवार
31-ईद चांद से