ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
IMG 20231123 090506 धर्मयात्रा व महाआरती के लिए महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक आज Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। हिन्दु जागरण मंच के प्रान्त सह संयोजक शैलेश गुप्ता एंव महानगर संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि स्थानीय गोकुल सर्किल के पास कर्णेश्वर महादेव मन्दिर में महादेव का सहस्त्र धारा जलाभिषेक कर विधिवत् रूप से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आयोजित होने वाली धर्मयात्रा एंव महाआरती का शुभारम्भ किया जायेगा।

मंच की ओर से शैलेष गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा गया कि प्रतिवर्ष भारतीय नववर्ष पर हिन्दु जागरण मंच की और धर्मयात्रा एंव महाआरती का आयोजन किया जाता है। इस धर्मयात्रा और महाआरती का आयोजन करने से पूर्व हिन्दु जागरण मंच सर्वप्रथम महादेव का सहस्त्र धारा अभिषेक किया जाता है। इसी क्रम में हिन्दु जागरण मंच के द्वारा 01.03.2025 को 11.15 बजे स्थानीय कर्नेश्वर महादेव मन्दिर, किराडू बगेची के पास, गोकुल सर्किल, बीकानेर में किया जायेगा। जिसमें हिन्दु जागरण मंच के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन ने भी भागीदारी निभायेगें।

मंच के महानगर संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि अभिषेक को पण्डित बीकानेर के विशिष्ट पंडितों एंव अन्य पुरोहितों के निर्देशन में किया जाता रहा है और कल भी पूर्ण विधिविधान से किया जायेगा। इस सहस्त्र अभिषेक के बाद विधिवत् रूप से धर्मयात्रा एंव महाआरती का कार्यक्रम प्रारम्भ होता है। मंच की ओर से बताया कि धर्मयात्रा एंव महाआरती के लिए कार्यालय का उद्घाटन होली के तुरन्त बाद प्रारम्भ होगा। इस कार्यालय के माध्यम से आमजन को भारतीय नववर्ष पर अपने अपने घरों, कार्यालयों, मुख्य मार्गो एंव चैराहों को सजाने के लिए झण्डीयों, फर्रीयांे पोस्टर, पैम्पलेट आदि सामग्री का वितरण किया जायेगा तथा साथ ही मंच की ओर से बीकानेर नगर की मौहल्ले, नुक्कड, चैराहों पर निमन्त्रण सभाओं का आयोजन किया जायेगा।


Share This News