ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 103 नयाशहर थाना क्षेत्र में युवक पर फायरिंग Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में फायरिंग और जानलेवा हमले का मामला सामने आया हैं।

पुलिस के अनुसार बीकानेर के जस्सूसर गेट निवासी वासु पुत्र मनों पांड्या ने अंत्योदय नगर निवासी वंश पुत्र कासम जोइया के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। वासु ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की शाम वह डी टाउन कैफे गया हुआ था इस दौरान वह कैफे में काम करने वाले किशन गोदारा से बातें कर रहा था तभी वंश जोइया वहां आया और रिवॉल्वर निकाल कर सबकों डराने लग गया।

आरोपी ने बातों ही बातों में उस पर रिवॉल्वर तान दी , इस दौरान वासु ने उसकी इस हरकत को अनदेखा कर फिर से किशन से बात करने लग गया और इस दौरान पीछे से उसने फायर कर दिया। गोली उसके हाथ की कलाई पर लगी जो हाथ के आर पार हो गई। वारदात के बाद आस पास मौजूद लोग वासु को कोठारी अस्पताल लेकर गए और इस वारदात की सूचना वासु के बड़े भाई अमित पारीक को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी है। मामलें की जांच एएसआई रामभरोसी मीणा को सौंपी गई हैं।


Share This News