ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20250228 WA0015 scaled चिकित्सक अनुपस्थित मिला और मरीजों को पर्चियां, जिला  कलेक्टर के निरीक्षण में मिली खामियां Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। जिला कलेक्टर ने कतरियासर में ग्राम पंचायत, निर्माणाधीन पंचायत प्रशिक्षण केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने  कतरियासर में ग्राम पंचायत कार्यालय, निर्माणाधीन पंचायत प्रशिक्षण केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक अनुपस्थित मिला और मरीजों को पर्चियां नहीं दी गई। रजिस्टर में रिकॉर्ड भी अपडेट नहीं था। जिला कलेक्टर ने इस पर गहरी नाराजगी जताई और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर आकर जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायत की गतिविधियों को देखा और यहां कार्यों की समीक्षा की। पंचायत प्रशिक्षण केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र बनने से युवाओं को लाभ होगा।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और इनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, जिला परिषद के अभियंता मुकेश आहूजा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।


Share This News