ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20250211 WA0026 एमजीएसयू : कालीबंगा भटनेर दुर्ग का रोचक इतिहास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर।।एमजीएसयू के इतिहास विभाग द्वारा विद्यार्थियों के व्यावहारिक जान में अभिवृद्धि करने हेतु उन्हें हनुमानगढ़ के भटनेर दुर्ग और कालीबंगा स्थित पुरातत्व संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

इतिहास विभाग की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि भटनेर किसी समय उत्तर भारत के सुदृढ़तम दुर्गों में से एक माना जाता था जिसके अवशेष देखकर आज भी उसके महत्व का पता चलता है। माना जाता है कि इस दुर्ग में ऐतिहासिक युद्धों के समय आपातकाल में राजे महाराजाओं के उपयोग हेतु एक गुप्त सुरंग थी जो दुर्ग से शुरू होकर भटिंडा में खुलती थी।

तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी कुलदीप सोनी ने दुर्ग संबंधी अपने अध्ययन साथियों के साथ बांटे। इससे पूर्व विश्वविद्यालय से विभाग प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने विश्वविद्यालय से बस को हरी झंडी दिखाई। कालीबंगा संग्रहालय में स्थित पुरातत्व महत्व की वस्तुओं को देखकर तत्कालीन सभ्यता में शिवलिंग की पूजा, विभिन्न आकारों के बाट बटखरों, औज़ारों, मनके, मटकों और काली चूड़ियों के अवशेषों के साथ विद्यार्थियों ने सिंधु घाटी सभ्यता का वर्तमान सभ्यता के साथ तुलनात्मक अध्ययन किया। संग्रहालय में स्थित एक कंकाल के माध्यम से विद्यार्थियों ने तत्कालीन समय के विभिन्न प्रकार के मृतक संस्कारों के बारे में जाना समझा।

भ्रमण कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक श्री जसप्रीत सिंह, यूजीसी फेलो रीना यादव के अलावा अब्दुल हक, मधुसूदन, आरती, अंकिता, शुभम, आदि सक्रिय योगदान के साथ शामिल रहे।


Share This News