![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241003_003337.jpg?fit=1024%2C1280&ssl=1)
Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर सहित अनेक जिलों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों आसमान में बादलों की आवाजाही से मौसम में पलटाव आएगा। वर्तमान में राजधानी जयपुर में दिन में गुनगुनी धूप देखने को मिल रही है, बीकानेर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हुई। रात में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से उपर ही बना हुआ है। बीते 24 घंटों में जयपुर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241214_211144-scaled.jpg?fit=2560%2C2178&ssl=1)
मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में छितराये बादलों के साथ मौसम साफ और शुष्क ही रहेगा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 20 से 50 फीसदी के आस पास दर्ज की गई।