Thar पोस्ट। बीकानेर शहर के सदर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां एक शराबी युवक ने बाइक पर सवार पिता-पुत्री को निशाना बनाया। आरोपी ने लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट पर उतर आया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनचलों की बाइक का नंबर RJ 07 TS था। बीकानेर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। इसके चलते देर रात शहर में आवाजाही आयोजन रहते है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में देर रात ही त्वरित कार्रवाई शुरु कर दी।