![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG_20241003_003337.jpg?fit=1024%2C1280&ssl=1)
![बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 6 से अधिक घायल 2 बीकानेर अपडेट bas1973610406465256493 बीकानेर में सड़क दुर्घटना में 6 से अधिक घायल Bikaner Local News Portal बीकानेर अपडेट](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2025/02/bas1973610406465256493.jpg?resize=492%2C293&ssl=1)
Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में निजी बस व डंपर के बीच आमने सामने भिंड़त में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बीकानेर के सींथल गांव में निजी बस और डंपर की आमने सामने टक्कर हुई। जिसमे में 7-8 जने घायल हुए। मौके पर थाना पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल गोकुल चंद मीणा,कॉन्स्टेबल सीताराम पहुंचे। सींथल सरपंच प्रतिनिधि गणेशदान बीठू ने आरएचएसएस के एईन निखिल के समक्ष आक्रोश जताया है। बीठू का कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा सामान्य संपति संसाधन के अंतर्गत ग्राम पंचायत सींथल के क्षेत्राधिकार में आने वाली ग्राम पंचायत सींथल की परिसंपतियों,अन्य जनोपयोगी एवं राजकीय व धार्मिक सामान्य संपति संसाधनों के नवनिर्माण के संबंध में एनओसी जून 2024 में दी जा चुकी है। फिर भी विभाग व ठेकेदार की लापरवाही से यहां पर धार्मिक परिसम्पत्तियों को हटाया नहीं जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/tharposts.com/wp-content/uploads/2024/12/IMG_20241214_211144-scaled.jpg?fit=2560%2C2178&ssl=1)