ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20220726 123123 11 बीकानेर के इस स्पा सेन्टर में कार्रवाई, युवती व युवकों को दबोचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के एक स्पा सेन्टर पर कार्रवाई कर पुलिस ने युवती व युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर कोटगेट पुलिस ने रानीबाजार पट्टी पेड़ा में रॉयल हर्बल स्पा सेंटर में दबिश देकर छः युवकों सहित एक युवती को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग युवती को भी दस्तयाब किया है। जिससे अब नारी निकेतन भेज दिया। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में जबरदस्ती नाबालिग से जिस्म फरोशी करवा रहे थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आबादी इलाके में चल रहे रॉयल हर्बल स्पा में मसाज के नाम पर अनैतिक काम हो रहा है। सत्यापन करने के लिए एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया था। जिसके चलते पुलिस ने स्पॉ सेंटर में बीकानेर के लक्ष्य सागर, हाथरस यूपी निवासी एक युवती, कमल, बीकानेर निवासी मिठ्ठू बर्मन, हुसैन, समीर मुगल और मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है।


Share This News