Thar पोस्ट। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के सालेरा स्कूल के शिक्षक और एक महिला शिक्षिका का अश्लील वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले की शिकायत शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक की गई थी। इसके बाद शिक्षा विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर मुख्यालय राशमी स्थानांतरित कर दिया, जबकि शिक्षिका को भी निलंबित कर रावतभाटा मुख्यालय भेज दिया गया है। एक टीम का भी गठन किया गया है, जो घटना के संबंध में बातचीत करने स्कूल पहुंची। इसके बाद प्रधान शिक्षक के कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां के वीडियो के बारे में जानकारी ली। मौके पर स्कूल के स्टाफ और विद्यार्थियों के बयान भी दर्ज किए गए। पुलिस ने मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी जांच टीम को सौंपे हैं। अब टीम इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर शिक्षा निदेशालय को भेजेगी, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।