ताजा खबरे
अनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन
vyas बीकानेर में रौबीलों का विरोध, आज ज्ञापन देंगे, ऊंट उत्सव में विवाद Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर ऊंट उत्सव से पहले रौबीलों ने विरोध के तेवर अपना लिए है।  पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने अंतर्राष्ट्रीय ऊंट उत्सव शुरू होने से पहले शुरू हो गया है। इसको लेकर देर शाम रोबिलों ने जस्सोलाई स्थित व्यास पार्क में एक बैठक आयोजित कर विरोध की रणनीति बनाई। रोबिलों का रोष है कि ऊंट उत्सव के दौरान रोबिलों और मरवणों के बीच होने वाली ‘मिस्टर बीकाणा और ‘मिस मरवण प्रतियोगिता को इस बार बंद कर दिया है। जो उचित नहीं है। अब इसके स्थान पर पारंपरिक वेशभूषा में आये कलाकारों को फैशन शो की तर्ज पर केवल रैम्प वॉक को मौका दिया जायेगा। ऐसे में ऊंट उत्सव का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश में होने वाले अनेक उत्सवों में रोबिलों का महत्व है और उन्हें मान सम्मान दिया जाता है। लेकिन बीकानेर प्रशासन व पर्यटन विभाग बीकानेर की रोबिलों के प्रति इस तरह की अनदेखी दुर्भायपूर्ण है। जिससे ऊंट उत्सव की रंगत महज औपचारिकता निभाने वाली हो जाएगी। रोबिलों ने विरोध स्वरूप मंगलवार को जिला कलेक्टर और पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है। साथ ही कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जाती है तो रौबिलों द्वारा सड़क पर उतरकर विरोध किया जायेगा।


Share This News