ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20241023 101608 72 अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की कंप्यूटर टंकण गति परीक्षा 19 जनवरी को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। मृत राज्य कर्मचारियों के आश्रित के रूप में अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की हिन्दी एवं अंग्रेजी कम्प्यूटर टंकण गति परीक्षा 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे से गंगाथियेटर के पास स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) डॉ. दुलीचंद मीणा ने बताया कि अनुकम्पात्मक नियुक्ति प्राप्त जिन कनिष्ठ सहायकों द्वारा इस वर्ष अगस्त से नवंबर माह की अवधि में आवेदन प्रस्तुत किया है, उन समस्त आवेदकों को 10 जनवरी तक अपने प्रवेश पत्र जिला कलक्टर कार्यालय की स्थापना शाखा (कमरा नं.13) से कार्यालय समय में स्वयं आकर प्राप्त करना होगा। उन्होंने बताया कि टंकण परीक्षा का आयोजन टाइपिंग एक्जाम सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।


Share This News