ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 9 बीकानेर में 40 लाख की अवैध शराब जब्त, नववर्ष के लिए सप्लाई थी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नववर्ष से पहले पुलिस ने नशे की अवैध बिक्री सप्लाई पर शिंकजा कस लिया है। बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 40 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की। यह कार्रवाई महाजन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुर में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ट्रक को रोका और तलाशी के दौरान अवैध शराब की 570 पेटियां बरामद कीं। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक हनुमान पुत्र हरिंगाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में बीकानेर लूणकरणसर वृत्त अधिकारी नरेंद्र पूनिया ने जानकारी दी कि जब्त शराब को नववर्ष के दौरान गुजरात में खपाने की योजना थी। यह शराब अवैध रूप से तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। महाजन पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क में और शामिल नेटवर्क के बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


Share This News