ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20231123 090506 8 भीषण सड़क हादसे में दो की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। नागौर-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर बाराणी गांव के पास मंगलवार सुबह 6 बजे एक कंटेनर व ट्रेलर की बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। टक्कर व आग लगने से वाहन में सवार चालक व खलासी फंस गए और जिंदा जल गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर नागौर की सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि उसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आग में जिंदा जलने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।वहीं हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम भी लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


Share This News