Thar पोस्ट न्यूज, जैसलमेर। बीकानेर की श्रीमती ममता आचार्य कुमार गौरव हर्ष ने जीता मैराथन में मेडल। 8 घंटे की दौड़ को साढ़े 6 घंटे में फिनिश किया। 1971 के युद्ध में भारतीय सेनाओं के पराक्रम की जीत व शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से जैसलमेर से लोंगेवाला तक हुई दौड़ बॉर्डर मैराथन में बीकानेर की ममता आचार्य हर्ष ने निर्धारित 8 घंटे में पूरी करने वाली मैराथन को 6:30 घंटे में पूरी करके फिनिशर का मेडल जीता है। ममता हर्ष की इस उपलब्धि पर मेडल प्राप्त करने के बाद बीकानेर पहुंचने पर विभिन्न खेल संगठनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वागत किया गया। बता दें कि ममता हर्ष ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन दौड़ में मेडल जीते हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 10 वर्षों से लगातार देश के कई राज्य में होने वाली इन मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बीकानेर के लिए मेडल जीत चुकी है।

रविवार को बीकानेर आने पर जिला एथलेटिक संघ शतरंज संघ, भारत भारोत्तोलन संघ, स्केटिंग एसोसिएशन, योग एवं प्राणायाम संस्थान, एकलव्य एकेडमी, शिवरंजनी कला संस्थान, विश्वास सामाजिक सरोकार संस्थान, नारी शक्ति एंपावर सहित विभिन्न संगठनों द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी चंद्रेश हर्ष, रजनी हर्ष, एस के आचार्य, बसंत आचार्य पूर्व एडिशनल चीफ सानिवि डॉ रेखा आचार्य उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज बीकानेर, संजय आचार्य प्रोफेसर डूंगर कॉलेज सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। रजनी हर्ष ने बताया कि ममता द्वारा इन मैराथन के लिए विशेष अभ्यास किया जाता है उसी की बदौलत इन बड़ी प्रतियोगिताओं में वह हमेशा मेडल जीतती रही है वे कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ भी मैराथन में भाग ले चुकी है।