ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 28 बीकानेर राजपरिवार विवाद में सहयोग नहीं करने पर इन्हें दिया नोटिस Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार में चल रहे संपति विवाद मामले में सहयोग नहीं करने पर जिला न्यायाधीश अतुल कुमार सक्सेना ने कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए मौका कमिश्नर को सहयोग नहीं करने पर सिद्धि कुमारी के वकील को नोटिस दिया है। इस मामले की आगामी सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। मौका कमिश्नर त्रिलोचन शर्मा की ओर से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र पेश किया गया था जिस पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। मौका कमिश्नर की ओर से बताया गया कि 3 दिसंबर को दो बजे वह पुनः मौके पर गए जहां सिद्धि कुमारी के वकील त्रिभुवन शंकर भोजक मौजूद थे। इसके बावजूद मौका निरीक्षण में सहयोग नहीं किया गया। कमिश्नर ने प्रार्थना पत्र में पुलिस इमदाद से मौका निरीक्षण किए जाने वाले कमरों का ताला तुड़वाकर रिपोर्ट बनाने आग्रह कोर्ट से किया है।

वहीं कोर्ट में सिद्धि कुमारी के वकील उपस्थित नहीं हुए। उनकी ओर से वकील नवीन शर्मा पहुंचे  और प्रार्थना पत्र पेश कर बताया कि सिद्धि कुमारी रोगग्रस्त और बुखार से पीड़ित हैं। इस कारण उन्हें 10 दिन आराम की सलाह दी गई है। नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिनों का समय दिया जाए। कोर्ट ने मौका कमिश्नर को सहयोग नहीं करने पर सिद्धि कुमारी के वकील को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। मामले की आगामी सुनवाई के लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की है।


Share This News