ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241205 WA0143 नगरीय विकास और चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव से मिले विधायक व्यास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जयपुर में नगरीय विकास और आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री वैभव गालरिया से मुलाकात की। उन्होंने बीकानेर में राजकीय आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही अतिशीघ्र करने के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के संबंध में बातचीत भी की।

विधायक व्यास ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ से मुलाकात करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर नियुक्त कार्मिकों को राजस्थान कांट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के तहत स्क्रीनिंग पूर्ण करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान करने की पैरवी की।

इस दौरान अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवर पुरोहित, हेमंत काटेला सहित अन्य प्रतिनिधि साथ रहे।


Share This News