ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 15 पेंशनर्स से जुड़ी आई यह खबर,आइएफपीएमएस 2.0 पोर्टल डाटा में अपडेट करवाने होंगे आधार और पैन कार्ड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार के सभी पेंशनर्स को आइएफपीएमएस 2.0 पोर्टल पर अपना आधार व पेन कार्ड पेंशनर्स डाटा में अपडेट करवाना अनिवार्य होगा।


कोषाधिकारी धीरज जोशी ने बताया कि पेंशनर्स को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 192 के अनुसार यदि किसी पेंशन भोगी की वार्षिक पेंशन आय बेसिक छूट सीमा से अधिक हो, तो उनकी पेंशन स्रोत पर आय कटौती की जाना अनिवार्य है। जिन पेंशनर्स की वार्षिक पेंशन आयकर अधिनियम के अन्तर्गत निर्धारित बेसिक छूट सीमा से अधिक है तथा जिसका आयकर पैन सक्रिय नहीं है। वे पेंशनर्स जिनका आयकर पैन कार्ड अपडेट ना हो या आधार व पैन लिंक नहीं है, ऐसे प्रकरणों में स्रोत पर आयकर की कटौती (टीडीएस) 20 प्रतिशत की दर से काटी जाती है।
कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनर अपने आधार और पैन को लिंक तथा पैन कार्ड को आयकर विभाग से अपडेट करवाएं। जिससे आयकर की कटौती 20 प्रतिशत की बजाय निर्धारित स्लेब के आधार पर की जा सके।


Share This News