ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
dairy बीकानेर में डेयरी बूथों पर छापेमारी, ये मिला सामान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में कई डेयरी बूथों पर कार्रवाई की गई है। नगर निगम उपायुक्त प्रथम कलराज मीना की ओर से शहर के अनेक डेयरी बूथों पर छापेमारी कर पड़ताल की गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निगम की ओर से जूनागढ़ के पीछे, सादुलसिंह सर्किल, मुख्य डाकघर के पास स्थित डेयरी बूथों की जांच पड़ताल की। जांच के दौरान डेयरी उत्पादों के अलावा भी अनेक विक्रय उत्पाद पाएं गये। जिसमें तम्बाकू उत्पाद भी शामिल थे। जिन्हें जब्त कर ऐसे डेयरी बूथों की सूची तैयार की गई है। जिनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश भी निगम उपायुक्त ने दिए है।

इनमें से तीन बूथों में से दो बूथों पर तम्बाकू उत्पाद पाएं गये। जिन्हें नोटिस जारी कर तीन दिनों में जबाब मांगा जाएगा। अगर ये बूथ संचालक संतोषजनक जबाब नहीं दे पाएं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डेयरी बूथों पर नशे संबंधित सामग्री व तंबाकू उत्पाद बेचने की शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में होमगार्ड इंचार्ज ऋषिराज आचार्य सहित अनेक होमगार्ड के जवान शामिल रहे।


Share This News