ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241130 WA0140 पूर्व राजपरिवार विवाद: नियुक्त कमिश्नर को अंदर जाने से रोका Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर के पूर्व राजपरिवार में चल रहे विवाद को लेकर खबर आई है। राज्यश्री कुमारी ने अपनी स्व. माताजी राजमाता सुशीला कुमारी की संपति के विभाजन से संबंधित ने एक वाद संख्या 295/2024 राज्यश्री कुमारी बनाम सिद्धी कुमारी न्यायालय जिला न्यायाधीश, बीकानेर में दायर किया हुआ है। वाद संख्या 295/2024 राज्यश्री कुमारी बनाम सिद्धी कुमारी न्यायालय जिला न्यायाधीश, बीकानेर।

हाल ही में  21 नवंबर 2024 को उक्त वाद की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने स्व. महाराजा डा. करणीसिंह की वसीयत से राजमाता सुशीला कुमारी को जो चल संपतियां प्राप्त हुई है वे खुर्द बुर्द न हों इसके लिए न्यायहित में उभय पक्ष की सहमति से श्री त्रिलोचन शर्मा को कमिश्नर नियुक्त किया जाकर निर्देशित कर संबंधित पक्षकारों के साथ जाकर उक्तानुसार सुची तैयार कर रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया, मामलें की आगामी तारिख 03.12.2024 निश्चित की गई।

मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट कमिश्नर श्री त्रिलोचन शर्मा द्वारा उभय पक्ष के अधिवक्तागण को मौका-मुआयना के लिए नोटिस जारी कर 30.11.2024 को 12.30 बजे का समय निश्चित किया तथा निश्चित समय पर कमिश्नर श्री त्रिलोचन शर्मा, अधिवक्ता श्री कमल नारायण  पुरोहित, अधिवक्त श्री सुरेन्द्र पुरोहित तथा कमिश्नर श्री त्रिलोचन वर्मा के दो जूनियर, फोटोग्राफर के साथ शिव विलास, लालगढ़ पैलेस के गेट पर मौके पर जाने के लिए पहुंचे तो गेट पर ताला लगाकर अंदर जानें से रोक दिया गया, कमिश्नर द्वारा कोर्ट के आदेश की जानकारी देने पर भी मौके पर नहीं जाने दिया गया।


Share This News