ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241128 WA0482 बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में नयाशहर पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि एरिया डोमिनेशन के अन्तर्गत कार्रवाई करते हुए बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 8 बाइक भी जब्त की गयी है। इस सम्बंध में 22 नवम्बर को परिवादी गौरव आचार्य ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि 15 नवम्बर को गजनेर रोड़ से उसकी बाइक चोरी हो गयी। जिस पर पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में आसपास के सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों को चिन्हित किया। जिसके बाद पुलिस ने लोकेन्द्र सिंह को दस्तयाब किया। जिससे पुछताछ में आरोपित ने बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने गाडियाला हाल बज्जु के रहने वाले लोकेेन्द्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की है। जो कि अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी थी। आरोपित ने बताया कि बसलपुर हाउस के आगे से ओर गजनेर रोड़ आईसीसीआई बैंक के बाहर भी बाइक चोरी की थी।

टीम में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, हैड कांस्टैबल जगदीश, कांस्टेबल केसराराम, मोहजीत, नरेश कुमार शामिल रहें। जिसमे कांस्टेबल केसराराम ओर नरेश की अहम भूमिका रही।


Share This News