ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 106 विवाद : पत्थरबाज़ी के बाद महल के दरवाजे चौथे दिन खुले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। विवाद के बीच आखिर चौथे दिन सिटी पैलेस के दरवाजे पर्यटकों के लिए खोल दिये गए है। महाराण प्रताप के वंशजों के बीच राजघराने में चल रहे विवाद और 25 नवंबर की पत्थरबाजी के बाद सिटी पैलेस के दरवाजे गुरुवार 28 नवंबर की शाम को 6 बजे खोले गए। इस दौरान लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रशासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि यहां पहले की तरह लोग एंट्री कर सकते हैं। पर्यटक यहां आकर पहले की तरह आनंद ले सकते हैं।

यहां तनाव व पत्थरबाजी के बाद पिछले 25 नवम्बर में राजघराने में चल रहे विवाद के बाद से ही सिटी पैलेस के दरवाजे बंद थे। 25 नवम्बर को दिवगंत महेन्द्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ में राजतिलक हुआ था।

उसके बाद वे सिटी पैलेस में धूणी माता के दर्शन के लिए जाने वाले थे। इसको लेकर उनके चाचा ने वकील के जरिए एक आम सूचना जारी की थी। इस सूचना में उन्होंने कहा था कि पैलेस में अनाधिकृत व्यक्तिों के प्रवेश को लेकर रोक रहेगी। इसी के कारण क्षत्रिय समाज के लोगों में आक्रोश भड़क उठा था। राजतिलक के बाद जब विश्वराज सिंह मेवाड़ धूणी के दर्शन के लिए सिटी पैलेस पहुंचे तो वहां पर पहले से ही दरवाजे बंद थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की नौबत पत्थरबाजी तक आ गई। उसके बाद से ही पैलेस के दरवाजे बंद थे। गुरुवार को पैलेस को एक बार फिर से ट्यूरिस्ट के लिए खोल दिया गया है।


Share This News