ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20241023 101608 88 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा- ट्रेन समय में बदलाव* Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज राजस्थान। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजन के तहत विशेष ट्रेन हनुमानगढ़ से वाया सूरतगढ़-बीकानेर रेलवे स्टेशन होते हुए रामेश्वरम-मदुरै तीर्थ स्थल के लिए 26 नवंबर (मंगलवार) को रवाना होगी। इस ट्रेन का समय पूर्व में दोपहर 4.30 बजे था जो कि परिवर्तन होकर दोपहर 2.30 बजे हो गया है।

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि बीकानेर जिले के 180 यात्रियों को अब सुबह 10 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर आना है। इस ट्रेन में एक ट्रेन प्रभारी, सहायक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम और प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षको को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बीकानेर जिले के यात्रियों के लिए बीकानेर से 4 अनुरक्षकों को लगाया गया है। अनुरक्षको को 26 नवंबर (मंगलवार) को प्रातः 10 बीकानेर रेलवे स्टेशन आना है।

देवस्थान विभाग सहायक आयुक्त ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में बीकानेर रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था तथा अन्य कार्य हेतु कार्यालय के कार्मिक श्वेता चौधरी, महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, रितेश श्रीमाली, गोपाल आचार्य, राजेश दाधीच, अनसुइया शर्मा, सोनू शर्मा, पुरुषोत्तम, मोहन कंप्यूटर ओपरेटर अभिषेक श्रीमाली, कल्पिश शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए यात्रा प्रभारी महेश कुमार शर्मा (9928178898) से कार्यालय समय में संपर्क किया जा सकता है।


Share This News