ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241123 WA0125 scaled भाजपा नेताओ ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ओर प्रदेश उपचुनाव में सात में से पांच सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा जिला कार्यालय पर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर शहर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा उपचुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सीएम भजनलाल शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर पूरे देश में विद्यमान है, जिस प्रकार की स्पष्ट नीति के साथ वह देश में शासन कर रहे हैं और देश को विकास के रास्ते पर ले जा रहे हैं। 2047 तक वह भारत को विकसित भारत बनाना चाहते हैं इस बात को देश की जनता के साथ महाराष्ट्र की जनता ने भी समझा है। राजस्थान उपचुनाव में लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जनता ने भरोसा जताया है और भाजपा ने झुंझुनूं, खींवसर, देवली-उनियारा, सलूंबर, रामगढ़ 5 सीटों पर जीत दर्ज की है ये ऐतिहासिक है।

विधायक जेठानंद व्यास ने कहा उपचुनाव में पार्टी का छोटा से छोटा एवं बड़ा से बड़ा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ एकजुट होकर मजबूती के साथ चुनाव लडा। इसका परिणाम है भाजपा 5 सीटों पर विजय हुई है कांग्रेस की गुटबाजी का नतीजा है कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर भरोसा जताया है। महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, श्यामसुंदर पंचारिया, महेश मूंड, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, जितेंद्र राजवी, भगवान सिंह मेड़तिया, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, जगदीश सोलंकी, चंद्र मोहन जोशी, विनोद करोल, अजय खत्री, कमल आचार्य, सोहन चांवरिया,राजाराम सीगड़, भंवरलाल जांगिड़, संतोष शर्मा, गजेंद्र भाटी, करण नायक, जेपी व्यास, किशन चौधरी, राजश्री कछावा, चंद्रप्रकाश राव, श्याम सिंह हांडला, अनिल हर्ष, रामकुमार व्यास, सुखराम दावा, राजा सेवग, विमल पारीक, मुकेश पंवार, चंद्रशेखर श्रीमाली, मगाराम नाई, राजेंद्र शर्मा, शिखर डागा, जितेंद्र गहलोत उपस्थित रहे।


Share This News