ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20230804 105025 पीएम मोदी दिसंबर में दो बार आएंगे राजस्थान! Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, राजस्थान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिसंबर में दो बार जयपुर आने का कार्यक्रम बन रहा है। 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान निवेश समिट के उद्घाटन और इसके बाद 15 दिसंबर को राज्य की भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित आमसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री जयपुर आ सकते हैं।

दिसंबर में सरकार की ओर से दो बडे़ आयोजन होने हैं और दोनों के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों आयोजनों के लिए प्रधानमंत्री की स्वीकृति भी मिल गई है। नौ दिसंबर को राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट की शुरूआत होगी। 9 से 11 दिसंबर तक आयेाजित होने वाली इस समिट के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी का आना पहले ही तय हो गया था। अब राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रम भी फाइनल हो रहे हैं।


Share This News