ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
btha samaraha ka shabharabha ma umaugdha bhaugdha 0547e1788033296f2b477bf6775bd15d पर्यटन : बूंदी महोत्सव में विदेशी सैलानियों ने साफे बांधे, बीकानेर के कलाकार छाये Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। विश्व के पर्यटन मानचित्र में राजस्थान का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। बूंदी हाड़ौती के पर्यटन पर्व बूंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ लोक सांस्कृतिक रंगों के बीच हुआ। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने मंगल वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच मंत्रोच्चार, शंखनाद, गणपति पूजन वंदन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर, बूंदी के पूर्व राजपरिवार सदस्य वंश वर्धन सिंह ने ध्वजारोहण कर पर्यटन पर्व का शुभारंभ किया। गढ़ गणेश की पूजा अर्चना पंडित विश्वनाथ शर्मा ने सम्पन्न कराई।

महोत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चे लोक कलाकारों के संग थिरकते नजर आए। लोक कलाकारों ने संगीत, धुनों के बीच कच्छी घोड़ी नृत्य कर समां बांधा। वहीं परम्परागत लोक वाद्ययंत्रों की धुने गुंजायमान रहीं। महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक बूंदी पहुंचे। इस अवसर पर गढ़ पैलेस में आयोजित कैनवास पेंटिंग का भी जिला कलेक्टर ने उद्घाटन किया। कार्यक्रमों की कड़ी में पुलिस परेड ग्राउंड में देशी और विदेशी सैलानियों की साफा बांधों प्रतियोगिता हुई। विदेशी महिला पुरुषों ने जहां जोश और उत्साह के साथ साफा बांधने में होड़ दिखाई, वहीं स्थानीय पुरुषों ने भी साफा बांधा। विदेशी पर्यटकों की साफा बांधों प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आयरलैंड की क्रोमेक, दूसरे स्थान पर पौलेंड की पेट्रिजा, तीसरे स्थान पर फ्रांस की लियोनी रहीं। स्थानीय पुरूषों की प्रतियोगिता में भूपेन्द्र सिंह हाडा, द्वितीय स्थान पर धन्नालाल त्रिपाठी और जगदीश प्रसाद सेन तीसरे स्थान पर रहे। इसी मैदान पर स्थानीय लोगों की मूंछ प्रतियोगिता हुई, जिसमें हर कोई अपनी मूंछों पर ताव देता रहा। इस प्रतियोगिता में बीकानेर के कंवरलाल चौहान प्रथम, बीकानेर के किशोरलाल कल्ला दूसरे तथा श्याम जोशी तीसरे स्थान पर रहे।


Share This News