ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241110 WA0124 बीकानेर रेलवे पर हुआ हिमांशु का अभिनंदन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़ बीकानेर। पंजाब स्थित गुरु नानकदेव युनिवर्सिटी अमृतसर में आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में बीकानेर के हिमांशु सारस्वत का नेशनल ब्रोंज मेडल जीतकर बीकानेर लौटने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बीकानेर विभाग प्रमुख धीरज कुमार, महानगर संगठन मंत्री दिनेश जांबा, पुर्व एसएफएस प्रांत संयोजक राधे धायल, खेलो भारत महानगर सह संयोजिका पूजा पड़िहार, अभिलाष मेघवाल, गंगाशहर नगर मंत्री मोहित कुमार, भाजपा खेल प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजिका शोभा सारस्वत, डिस्ट्रिक्ट ताईक्वांडो एसोसिएशन जिला सचिव कार्तिक गुप्ता, सुनील कुमार, क्वानकिडो एसोसिएशन राजस्थान स्टेट प्रेसीडेंट देवेन्द्र सारस्वत तथा अजय जनागल द्वारा माल्यार्पण कर, ढोल बजाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।

इसी प्रकार से सारस्वत छात्रावास में अध्यक्ष गोपीकिशन औझा के नेतृत्व मे हड़मान तावनियां, भैरुंरतन जस्सू, राजाराम सारस्वा, भंवरलाल औझा, सत्यनारायण खांथड़िया तथा भूरा राम औझा द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

वैदिक मार्शल आर्ट एकेडमी बीकानेर के हैड कोच धनंजय सारस्वत ने बताया कि गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर के हिमांशु सारस्वत ने टांटिया विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए टीम पुमसे स्पर्धा में नेशनल ब्रोंज मेडल जीतकर बीकानेर का मान बढ़ाया हैं। हिमांशु सारस्वत ने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और हैड कोच धनंजय सारस्वत को दिया है।

हिमांशु ने इससे पहले भी ताईक्वांडो इंटर नेशनल टुर्नामेंट में प्रतिभागिता निभाते हुए इंटरनेशनल ब्रोंज मेडल हासिल कर चुके हैं। आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप में भी तीन गोल्ड और एक ब्रोंज मेडल जीतकर बीकाणे का गौरव बढा चुके हैं।


Share This News