ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240120 122157 1 कबाड़ बेचकर कमा लिए करोड़ो रूपये Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट , नई दिल्ली। एक पुरानी कहावत है मरा हुआ हाथी भी लाख का। रेलवे बोर्ड ने कबाड़ से 452 करोड़ जुटाए है। बोर्ड ने बताया कि एक महीने तक चले स्वच्छता अभियान में 2.5 लाख सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया। सांसदों के 1,065 संदर्भों को निपटाया गया और कबाड़ का निपटान कर 452 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया। गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शुरू की गई स्वच्छता पहल ‘विशेष अभियान 4.0’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हाल ही में समाप्त हुए इस अभियान को स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने, संगठनात्मक दक्षता में सुधार करने और भारतीय रेलवे में कर्मचारियों और जनता को सार्थक तरीकों से जोड़ने के लिए तैयार किया गया था।

कबाड़ बेचा 452 करोड़ में

रेलवे बोर्ड ने कहा कि भारतीय रेलवे में कुल 56,168 स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए, जिनमें कार्यस्थल की स्वच्छता और रेलवे स्टेशनों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान कबाड़ निपटान कर 12.15 लाख वर्ग फुट जगह मुक्त कराई गई और 452.40 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ।


Share This News