Thar पोस्ट न्यूज। नशे के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। बीकानेर पुलिस द्वारा भुट्टा बास में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की जा रही है साथ ही आने जाने वाले लोगों को रोककर पूछताछ की गई है। इलाके में जांच पड़ताल की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस जमा है और छानबीन की जा रही है। ईस दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया भाजयुमो शहर अध्यक्ष वेद व्यास व देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर भी मौजूद है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में नशे ने पैर पसार लिए है। गलियों में भी उपलब्ध है। नशे के चलते अपराध भी तेजी से बढ़ रहे है।