ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241023 101608 17 दुकानदार की लगी आंख, लेकिन बाद में हुआ ये Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के सदर थाना इलाके में आज एक दुकानदार की आंख लग गई। लेकिन आंख खुलने के बाद वह अवाक रह गया। हालांकि अच्छी किस्मत के चलते चोरी गये रूपये वापस भी मिल गये और वारदात को अंजाम देने वाला भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला सदर थाना इलाके का है। जहां दुकान के गल्ले में रखे रूपये चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक युवक गल्ले से रूपये निकाल फरार हो जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा स्थित दीपक जनरल स्टोर के संचालक दीपक सिंह की दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब खाना खाने के बाद में आंख लग गई। जिसका फायदा उठाते हुए क्षेत्र के ही भूरा नाम के युवक ने दुकान के गल्ले से नौ हजार रूपये निकाल लिये। चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकान संचालक ने तुरंत सीसीटीवी खंगाला तो युवक की पहचान हो गई। जिसके उपरान्त पुलिस को इतला की गई। पुलिस ने भूरा को गिरफ्तार किया।


Share This News