Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ नागरीक सर्किट हाउस में एकत्रित हुए । सभी ने वर्तमान में प्रस्तावित अंडरपास को सिरे से नकार दिया । विभिन्न विकल्पों पर विचार कारने के बाद सभी ने एलिवेटेड ट्रैक समाधान पर भी विचार किया और उसके मॉडल पर विचार किया ।
मॉडल में हरीश राजपाल ने बताया गया कि इस विकल्प में ट्रेन को कहाँ से एलिवेट किया जाएगा और कैसे यह स्टेशन तक पहुँचेगी और उसके बाद कैसे धीरे धीरे नीचे आकर रानी बाज़ार ओवरब्रिज के नीचे से निकल जाएगी । इस बारे में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, बिधायक जेठानंद व्यास, विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा व अन्य नेताओं को मॉडल बताया गया।

बैठक में वाई के शर्मा (योगी), रिटायर्ड प्रोफेसर धर्म चंद जैन, लक्ष्मण मोदी, सुरेश शर्मा, नरेंद्र परीक, सुरेश गहलोत, नलिन सारवाल, दर्शन लाल भटेजा, राजकुमार भाटिया और जैनेन्द्र जैन मौजूद रहे ।