IMG 20201228 WA0148 हिमालय परिवार का एक दल लेह लद्दाख जाएगा Rajasthan News Portal पर्यटन, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। हिमालय परिवार का एक दल 25 में सिंधु यात्रा में शामिल होने के लिए 18 जून को बीकानेर से जाएगा । जवाहर नगर बीकानेर में जिला अध्क्ष डॉ सुषमा बिस्सा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में यह निर्णय लिया गया । उपाध्यक्ष आर के.शर्मा ने बताया कि 25वी सिंधु दर्शन यात्रा के लिए बीकानेर से 100 सदस्यों का दल रेल से चंडीगढ़ होते हुए मनाली के रास्ते लेह पहुंचेगा और सिंधु दर्शन यात्रा के चार दिवसीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद पहलगाम श्रीनगर के मार्ग से जम्मू होते हुए बीकानेर लौटेगा। इस कार्यक्रम के लिए हिमालय परिवार के 25 लोगों ने तुरंत ही पंजीकरण करवा लिया है । बैठक में बिहारी लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, मालेश जैन, श्याम तिवारी, उमेश थानवी, विजय.शर्मा, अभय पारीक, शिव कुमार, सरस्वती देवी, सुशीला अग्रवाल, इंदु गुप्ता, अनामिका, अर्चना थानवी, सत्येन्द्र गुप्ता , रोहिताश्व बिस्सा व विजेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे ।


Share This News