ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20201004 005550 12 बीकानेर में अय्याशी, सेक्स और ब्लैकमेलिंग का खुला खेल Rajasthan News Portal देश, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर में अब अपराध की दुनिया में हनी ट्रैप के मामले राजस्थान में सुर्खियों में है। बीकानेर ने अब इस मामले में अन्य जिलों को पीछे छोड़ दिया है। साँझ ढलते ही अय्याशी, मिथ्या प्रेम, सेक्स और ब्लैकमेलिंग के मामलों में बीकानेर का नाम गरमाने लगा है। पिछले दिनों दर्ज किशनलाल ज्वैलर्स के वारिस सनातन सोनी से जुड़े बलात्कार व हनी ट्रैप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बीती रात एक और कड़ी जुड़ गई है। पहले से चले मामले से जुड़ी परिवादिया व आरोपी युवती पर सदर थाने में हनी ट्रैप का एक और आरोप लगा है। इस बार जिरवान पठान नाम के युवक ने आरोप लगाया है कि 2018 में आरोपी युवती ने उसके साथ प्रेम का नाटक रचा व सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उससे पैसे की मांग करने लगी। आरोप है कि युवती ने शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो ले लिया था। जिसके दम पर बाद में 15 लाख रूपए की मांग। परिवादी ने पैसे नहीं दिए तो युवती ने नयाशहर थाने में उस पर बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। परिवादी ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पुलिस ने बिना पर्याप्त साक्ष्यों व युक्तियुक्त आधार के ही परिवादी को गिरफ्तार कर जेसी करवा दिया। वहीं चालान भी पेश कर दिया। इसके बाद युवती ने साढ़े आठ लाख रूपए लेकर बयान बदल दिए। युवक ने पैसे के लेनदेन का फोटो व रसीद भी पेश की बताते हैं। परिवादी ने बताया है सोनी प्रकरण की ख़बर मीडिया में देखी तो युवती के बारे में और खुलासे हुए। तब उसने भी मुकदमा दर्ज करवाने की हिम्मत की। उसके अनुसार आरोपी युवती एक अन्य महिला के साथ मिलकर सैक्स रैकेट चलाती है। वहीं युवकों को जाल में फंसाकर पैसे ऐंठती है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ धारा 384 व 380 भादंसं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीकानेर में बड़े स्तर पर गिरोह सक्रिय है इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। साभार।


Share This News