Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर में नशा किस कदर फैल चुका है इसकी बानगी गुरुवार रात देखने को मिली। एक महिला नशे की हालत में रेल की पटरियों पर लेट गई। बीकानेर का यह मामला लालगढ़ रेलवे स्टेशन बताया जा रहा है। लेकिन जागरूक लोगो की सतर्कता से जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाँ महिला नशे की हालत में ट्रेन की पटरियों पर लेटी थी जिसकी सूचना बीजेपी नेता श्याम सिंह हाडला को मिली और उन्होंने मौके पर पहुंच कर महिला को पटरियों से हटवाया।

हालांकि इससे पहले ट्रेन के ड्राइवर ने देख लिया और ट्रेन रोक दी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। RPF के जवान महिला कॉन्टेबल को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया गया। भाजपा नेता ने कहा कि नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है जवानों को यहां पर गश्त देनी चाहिए।