ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 86 रेजिडेंट डॉक्टर्स बेमियादी हड़ताल पर, अस्पताल की व्यवस्थाओं पर असर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर है। चिकित्सकों ने रात्रिकालीन ड्यूटी पर जाने वाली महिला डॉक्टरों की सुरक्षा, उनके आवागमन के लिए वाहन की सुविधा देने, सीसीटीवी कैमरे, कैंपस में रोड लाइट लगाने, स्टाई पेंड बढ़ाने सहित कई मांगों को लेकर 14 अगस्त से दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर थे। इन मांगों पर कार्यवाही नहीं होने पर रविवार से संपूर्ण कार्य बहिष्कार कर अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। इसका असर सोमवार को देखा गया।

चिकित्सकों ने आउटडोर, इनडोर, केजुअल्टी, आईसीयू और लेबर रूम का संपूर्ण बहिष्कार कर दिया है। पीबीएम प्रशासन ने हालात को देखते हुए सीनियर डॉक्टर्स की ड्यूटियां लगा दी हैं। 550 रेजिडेंट डॉक्टर एक साथ हड़ताल पर चले गए।

इस बारे में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत यादव ने बताया कि, चिकित्सा मंत्री के आश्वासन को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पिछले 12 दिन से कार्य बहिष्कार चलने के बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही थी। इसलिए मजबूरी में संपूर्ण कार्य बहिष्कार का फैसला करना पड़ा।


Share This News