ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20241020 111726 परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, मोर्चरी के आगे धरना, शहर में चाकूबाजी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में हुई सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। मोर्चरी के आगे धरने पर बैठे परिजनों व अन्य ने शव लेने से इनकार कर दिया है। शनिवार को दिनदहाड़े उस्ता बारी में हुई चाकूबाजी में नयाशहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल है। म़ृतक के भतीजे सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी नरेन्द्र व्यास ने ब्रह्मदेव, रवि, रामेश्वर, आदित्य, सोनू, संजय के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि, इन आरोपियों ने मेरे चाचा महेश व्यास और उनके बेटे शंकर व्यास पर चाकू से हमला किया। जिसके चलते चाचा की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है शंकर घायल है। परिजनों ने शव को लेने से

इनकार कर दिया है और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रास्ता जाम कर धरने पर बैठ गए। परिजनो की मांग है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। धरने पर पुलिस अधिकारी, भाजपा और कांग्रेस के नेता भी मौजूद है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


Share This News