ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20241018 WA0185 श्री गुईटे ने किया सेवा आश्रम का निरीक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव, निःशक्तजन श्री एच .एल गुईटे ने शुक्रवार को सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित विमंदित पुनर्वास गृह एवं विशेष आवासीय विद्यालय सेवा आश्रम का निरीक्षण किया।


उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना। विशेष बच्चों की देखभाल और साफ-सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। श्री गुटेई ने यहां संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। बच्चों से व्यवस्था संबंधी फीडबैक लिया। स्टाफ सदस्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जाना और विशेष बच्चों द्वारा बनाई सामग्री का अवलोकन किया। संस्थान संचालक भीष्म कौशिक ने विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।


इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एल. डी पंवार, सहायक निदेशक डॉ. अरविंद आचार्य, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री राजेश कालवा, विशेष शिक्षक मनोज कुमावत, श्रीमती अनुराधा पारीक, प्रधानाध्यापिका भावना गौड़, जाकिर हुसैन, निदेशक डॉ ललित सोनी, फ़ारिश खान सुंदरलाल देवेंद्र और कुमार वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


Share This News