ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 58 दीपावली से पहले शिक्षक एकजुट, 18 को प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक आंदोलन के मूड में है। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के लिए अब सरकारी शिक्षकों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजस्थान शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को राजस्थान में ओपीएस यथावत बनाए रखने की एक सूत्री मांग को लेकर शहीद स्मारक पार्क जयपुर में प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस धरने को विभिन्न संगठनों का समर्थन है।

इस बारे में राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा ने बताया कि 24 अगस्त को केन्द्र सरकार की ओर से यूनिफाइड पेंशन स्कीम की घोषणा के बाद से ही राजस्थान का कर्मचारी वर्ग भ्रम की स्थिति में है। राजस्थान में लम्बे संघर्ष के बाद पिछली सरकार ने 1 अप्रेल, 2022 से 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए एनपीएस को समाप्त कर ओपीएस को बहाल कर दिया गया था और कर्मचारी इसे यथावत बनाए रखने की मांग कर रहे है।

न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ राजस्थान, अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ,राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, अखिल राजस्थान लेब टेक्निशियन संघ, अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ, नर्सेज एशोसिएशन, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ सहित कई संगठनों के सहयोग से धरना दिया जाएगा।


Share This News